
28 Aug 2023
भूत भगवान महाकाल से सभी के कल्याण की कामना की
उज्जैन| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ श्रावण माह के अन्तिम सोमवार को उज्जैन पहुँचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। पं. प्रदीप गुरू ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।
मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में ई-रिक्शा से भ्रमण किया। उन्होंने महाकाल लोक के दर्शन के लिये आये श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और कहा कि भगवान महाकालेश्वर सभी का कल्याण करें, सबका मंगल हो।

रक्षा-बंधन पर वितरित किये जाने वाले लड्डुओं के निर्माण का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद रक्षा-बंधन पर्व पर वितरित किये जाने वाले लड्डुओं के निर्माण का अवलोकन किया। रक्षाबंधन पर्व पर सवा लाख लड्डूओं का निर्माण किया जा रहा है। इन्हें श्रद्धालुओं में वितरित किया जायेगा।