top of page

मुख्यमंत्री चौहान ने करुणाधाम आश्रम की सेवा परमो धर्म वाहन रैली का स्वागत किया

28 Aug 2023

करुणाधाम आश्रम में तीन दिवसीय गुरुदेवल्य स्थापना समारोह प्रारंभ

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिंक रोड नं.1 पर स्थित बी-8, 74 बंगला पर करूणाधाम आश्रम की "सेवा परमो धर्म वाहन रैली" का स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने करूणाधाम पीठाधीश्वर गुरूदेव सुदेश शांडिल्यजी महाराज का पुष्पहार पहनाकर और रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


उल्लेखनीय है कि नेहरू नगर स्थित करूणाधाम आश्रम में 27 से 29 अगस्त तीन दिन तक गुरूदेवालय स्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बैरागढ़ के चंचल चौराहे से वाहन रैली शुरू हुई और भोपाल के विभिन्न मार्गों से होते हुए करूणाधाम आश्रम पहुंचेगी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page