top of page

MP News Inflow of devotees in the court of Mahakal

उज्जैन| श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। भस्मार्ती के समय से ही दर्शनार्थी श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर रहे है।


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर में 21 जुलाई रात्रि में वर्षा के कारण कुछ स्थानों पर पानी से समस्या हुई थी , जिसे तत्काल प्रभाव से निकाला जा चुका है। अब दर्शन व्यस्था सुचारू रूप से चल रही है|


दर्शनार्थियों के लिए प्रातः 03 बजे भस्मार्ती के समय से ही मंदिर के द्वार खोल दिये जाते हैं| श्रद्धालु लगातार दर्शन लाभ ले रहे है। शनिवार-रविवार के दिन लगभग एक लाख से अधिक दर्शनार्थियों श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page