
3 Aug 2023
संभागीय बैठक में आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का कहा, फिर सरकार बनाने का दावा
उज्जैन। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान सौंप दी गई है। जिसके बाद पहली बार नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन पहुंचे। यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत किया। श्री तोमर ने दावा किया कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन में संभागीय बैठक लेने के लिए पहुंचे। सर्किट हाउस से लेकर शहर तक जगह-जगह मंच लगाकर कार्यकर्ताओं ने तोमर का स्वागत किया। बीजेपी कार्यालय एल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां पर उन्होंने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए संकल्प कार्यकर्ताओ को दिलवाया। जिसके बाद निजी होटल में उज्जैन संभाग के बूथ संयोजको से मुलाकात करने पहुंचे।
कांग्रेस का हुआ पर्दाफाश, फिर बीजेपी आएगी....
संभागीय बैठक के बाद महाकाल का पूजन अर्चन कर देश में खुशहाली की कामना की। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय समिति से लेकर राज्य स्तरीय की तैयारी चल रही है। आज संभागीय बैठक उज्जैन में रखी गई है चुनाव से संबंधित जिले के कार्यकर्ता चुनाव की सारी व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त करें भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं का असर हे की जनता फिर से आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया है 2023 में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को परास्त कर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए तैयार है। मध्य प्रदेश राज्य जीडीपी की दृष्टि से बहुत अच्छा है। एग्रीकल्चर बहुत अच्छा है ।विकास का काम बहुत अच्छा हो रहा है। मध्य प्रदेश की गरीब जनता के जीवन में भी बदलाव आए इस दृष्टि से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रयास कर रहे हैं।
मणिपुर हिंसा से मन दुखी, कार्रवाई की जा रही..
मणिपुर और हरियाणा में हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ऐसी घटनाओं से दिल व्यथित होता है। दुखी होता है ।इन दोनों राज्यों में भी भाजपा की सरकार है और सरकार दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।