top of page

MP News: एटीएस को मिली बड़ी सफलता, माओवादी नेता अशोक रेड्डी को धर दबोचा

22 Aug 2023

रेड्डी पर 82 लाख रुपये का इनाम था, पत्नी उफय कुमारी पोटाई को भी किया गिरफ्तार

जबलपुर| मध्य प्रदेश एटीएस ने 82 लाख रुपये के इनामी माओवादी नेता अशोक रेड्डी को पत्नी के साथ गिरफ्तार किया| चार राज्यों जिनमे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश शामिल की पुलिस इस जोड़े की तलाश कर रही थी| दोनों को गिरफ़्तारी के बाद ट्रायल कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने दोनों को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया|


एटीएस ने इन्हें खुफिया जानकारी के आधार पर जबलपुर-मंडला क्षेत्र से गिरफ्तार किया| सूत्रों के मुताबिक, एटीएस को इस क्षेत्र में वरिष्ठ माओवादी नेता के आने की सूचना मिली थी| एटीएस ने प्राप्त सूचना के आधार पर फरार नक्सली अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव उम्र 62 साल निवासी गोलकुंडा तेलंगाना और उसकी पत्नी रैमती उर्फ कुमारी पोटाई उम्र 43 साल निवासी जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ को जबलपुर से गिरफ्तार किया|


अशोक रेड्डी प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) से तालुकात रखता है| उसकी पत्नी रैमती उर्फ कुमारी पोटाई उत्तर बस्तर क्षेत्र में संगठन के लिए प्रचार-प्रसार का कार्य देखती है| अशोक रेड्डी पर विभिन्न राज्यों में लगभग 60 से अधिक गंभीर अपराधों के प्रकरण दर्ज है| गिरफ़्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्टल मय कारतूस, तीन लाख रुपये से अधिक की नगद राशि और कुछ कागजाद बरामद हुए हैं|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page