top of page

MP News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज

भोपाल| मध्यप्रदेश में चुनावी रणनीति बनाने के लिए आज रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार जीवाजी यूनीवर्सिटी में आयोजित की जायेगी। इसमें मार्गदर्शन के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव भाजपा कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव , केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, वीरेन्द्र कुमार, फग्गन सिंह कुलस्ते , भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री शिवप्रकाश सहित लगभग 1500 पूरे प्रदेश के पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे। 


उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुये केन्द्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि बताया कि इस बैठक में जहां राजनैतिक प्रस्तावों पर चर्चा की जायेगी। वहीं संभागवार बैठक के साथ ही समापन समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन होगा। 


उन्होंने बताया कि इससे पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल में प्रदेश के विकासों पर आधारित एक रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। 

इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि 2003 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी उसके बाद से भाजपा की सरकारों में अधोसंरचना का व्यापक विकास हुआ है। उन्होंने  बताया कि जहां बिजली 2003 से पहले 29 हजार मेगावाट का उत्पादन होता था आज 28000 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है और प्रदेश में किसानों से लेकर शहरी क्षेत्र में सरप्लस बिजली मिल रही है। कृषि के क्षेत्र में ग्रोथ 18 प्रतिशत है जो अन्य राज्यों से काफी ज्यादा है। वहीं फसल, बागवानी दूग्ध जैविक, प्राकृतिक खेती में अग्रणी है। वहीं 2003 से पहले 6875 हेक्टेयर सिंचाई होती थी अब 46 लाख हेक्टेयर सिंचाई की जा रही है। उन्हांेने बताया कि अब मध्यप्रदेश मंे 65 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है।


वहीं गरीब कल्याण पीडीएस आंगनबाडी , लाडली लक्ष्मी लाडली बहना संबल योजनाएं के साथ ही कुपोषण पर भी बेहतर योजनाओं में शामिल हैं। उन्होंने  मप्र सरकार के अनेक योजनाओं की भी जानकारी दी। एक प्रश्न के उत्तर में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि कांग्रेस डर्टी पोलिटिक्स पर उतर आई है तभी उनके नेता तभी गलत बयानी कर रहे हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि वह स्वयं तथा अन्य राज्यों के कार्यकर्ता दूसरे राज्यों में पहले भी मदद की दृष्टि से जाते रहे हैं। टिकटों की जारी सूची के विरोध के बारे में उन्होंने  कहा कि इसे हम मिलबैठकर सुलझा लेंगे। 


पत्रकार वार्ता में मप्र के मंत्री तुलसी राम सिलावट , प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा , प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, मीडिया संभागीय प्रभारी जवाहर प्रजापति आदि मौजूद थे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page