
बदनावर(मनीष शर्मा)| भाजपा के पूर्व विधायक भॅवर सिंह शेखावत की कांग्रेस में जाने की अटकलों साफ होती दिख रही है। कल बदनावर में कांग्रेस कार्यकर्ता के नाम से लगे पोस्टर में शेखावत का विरोध साफ दिखाई दे रहा था। पोस्टर को लेकर पूरे दिन कांग्रेस-भाजपा में राजनीति माहोल गर्माया रहा। पोस्टर की ख़बर भोपाल-दिल्ली तक पहुंच गई है। पर सबसे हास्यपद यह रहा की पोस्टर चिपकाने में दोनों दल एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे है। पोस्टर के बारे में जब भाजपा के पूर्व विधायक भवर सिंह शेखावत से चर्चा की गई तो उन्होंने पोस्टर पर अनभिज्ञता जाहिर की। कांग्रेस में जाने के सवाल पर शेखावत ने चुनाव का टाइम है जो कुछ बाजार में चल रहा है वह चलने दो। भाजपा में यथावत रहने पर शेखावत ने कहा की भाजपा रखेगी तो और निकाल देगी तो क्या कहोगे आप। आडवाणी जी को घर बिठा दिया किसी का ठिकाना है क्या। शेखावत की बातो से स्पष्ट दिख रहा है की वह भाजपा को छोड़ने का मुड़ बना चुके है। वही शेखावत के समर्थकों ने भी शेखावत का कांग्रेस में जाने के बारे में कई पोस्ट करी है। वही कांग्रेस शेखावत पर एक नहीं दिख रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने शेखावत का पार्टी में आने पर स्वागत करने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शरदसिंह सिसोदिया ने शेखावत का कांग्रेस से चुनाव लड़ने पर गलत बताया है सिसोदिया का कहना है सालो से जो मेहनत कर रहे है पहला हक़ उनका बनता है, शेखावतजी का विरोध बिलकुल करेंगे। अभिषेक सिंह राठौर टिंकू बना ने कहा शेखावतजी का कांग्रेस में स्वागत है वह कांग्रेस में आए कांग्रेस का काम करे स्वागत है उनका पर टिकिट के मामले में हमारी प्राथमिकता है टिकिट की दावेदारी हम करेंगे। वही एक और दावेदार मनीष बोकड़िया ने कहा है की हम ३०-३५ साल से मेहनत कर रहे है, और भाजपा से आए हुवे व्यक्ति को टिकिट दे दी तो हमारी पार्टी फोरम पर बात रखेंगे। शेखावत की टिकिट के फाइनल को अफवाह बताया है। वर्तमान कांग्रेस के दावेदार भवरसिंह शेखावत को पचा नहीं पाएंगे और जिसका नतीजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा।