top of page

MP News: महाकाल दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर लूट की नियत से फायरिंग, एक श्रद्धालु घायल

सिंगोली(सतीश सैन)। मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर बेगूं थाना क्षेत्र के बामनहेड़ा गांव के पास शनिवार देर रात को उज्जैन महाकाल के दर्शन कर लौट रहे कार सवार लोगों पर चार लुटेरों द्वारा लूट - की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात में कार सवार एक व्यक्ति गायल हो गया, वहीं कार के शीशे टूट गए। लेकिन दूसरे ही पल संभले कार सवार लोगों ने ग्रामीणों की मदद से दो लुटरों को दबोच लिया। जबकि शेष दो बदमाशों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करली है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बामनहेड़ा निवासी राम प्रसाद पुत्र छीतर सुधार, पवन पुत्र हरिराम धाकड़, अंकित पुत्र मोहन लाल धाकड़ रायता व बबलु पुत्र प्यारचन्द धाकड़ निवासी तुरकड़ी शनिवार रात 12 बजे बाद महाकाल उज्जैन के दर्शन कर वापस अपने गांव लौटे थे। इसी दौरान क्षेत्र के बामनहेड़ा और विलखण्डा के बीच चार लुटेरों ने कार में सवार लोगों को लूटने की नियत से कार पर फायर करना शुरू कर दिया। लुटेरों द्वारा एक के बाद एक फायर करने से पहले कार के शीशे फूटे और बाद में एक गोली कार में सवार सम्पत पुत्र ओंकार धाकड़ के कंधे को छूती हुई निकल गई। इस दौरान कार के शीशे के कांच भी सम्मत सहित अन्य लोगों के लगे जिससे सम्पत घायल हो गया। इधर, क्षेत्र में लूट के लिए फायरिंग किए जाने की सूचना पर ग्रामीण क्षेत्र में खलबली मच गई। वारदात की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। कार सवार लोगों ने उपस्थित ग्रामीणों की मदद से लुटेरों को पकड़ने के प्रवास कर उनका पीछा किया। इस दौरान दो लुटेरों को कार सवार लोगों ने दबोचने में सफलता प्राप्त कर ली। इस आशय की सूचना मिलने पर बेगूं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबोचे गए लुटेरों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने शेष दो बदमाशो को भी पकड़ा


ree

बेगूं थानाधिकारी अनुपम मिश्रा आरपीएस ने बताया कि लूट की नियत से कार पर फायरिंग किए जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने बबलु पुत्र प्यारचन्द धाकड़ निवासी तुरकड़ी की रिपोर्ट पर 4 अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर ग्रामीणों द्वारा मौके से दबोचे गए रामपाल पुत्र गोपीनाथ कालबेलिया निवासी बिलखण्डानन्द लाल पुत्र हीरालाल कालबेलिया निवासी सोकिया को गिरफ्तार कर वारदात में नारायण पुत्र नाथु कालबेलिया निवासी रामपुरिया व रामपाल पुत्र गोपीनाथ कालबेलिया निवासी बिलखण्डा को नामजद करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीमें रवाना कर कड़ी मशक्कत के बाद नामजद हुए दोनों फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों से उपयोग में लिए गए हथियार बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page