
28 Jul 2023
लड़की की हालत गंभीर, डॉक्टरों रीवा रेफर ने किया
मैहर| मध्य प्रदेश के सतना जिले की मैहर तहसील में 11 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है| लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है| मैहर के अस्पताल से उसे रीवा रेफर ने किया है|
इस घटना के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है| प्राप्त जानकारी के लड़की गुरुवार दोपहर से गायब थी| आज जब लड़की घर पहुँची तो उसकी हालत गंभीर थी| लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर खेद जताया है| उन्होंने प्रशासन को लड़की के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं| वही पुलिस को अपराधियों के खिलाफ़ सख्त कारवाही के निर्देश दिये हैं|
वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस घटना की निंदा की है| उन्होंने इस घटना को सरकार की नाकामयाबी बताया, कमलनाथ ने कहा कि "शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।" उन्होंने मुख्यमंत्री से पीडिता को समुचित उपचार उपलब्ध कराने एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की|