top of page

MP News: पी डी अग्रवाल एंड संस से बीस लाख की धोखाधड़ी

30 Aug 2023

मालिक का पर्सनल नंबर बताकर ट्रांसफर कराए बीस लाख रुपए

इंदौर। देश भर में बड़े ब्रिज और नेशनल हाईवे और सड़कों का निर्माण करने वाली इंदौर शहर की सबसे बड़ी इफ्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी पी डी अग्रवाल एंड संस के मालिक के नाम पर एक फर्जी फोन नंबर से कंपनी के ही एकाउंटेंट से धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। जहां एक फर्जी नंबर को मालिक का पर्सनल नंबर बताकर बीस लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए गए एक महीने बाद जब घटना की जानकारी लगी तो पुलिस को शिकायत की गई है।


इंदौर शहर की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के साथ बीस लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इंदौर शहर के तुकोगंज थाना में पी डी अग्रवाल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की कर्मचारी दीपा ने 20 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल दीपा पी डी अग्रवाल कंपनी में कार्यरत है। 27 जुलाई को व्हाट्सएप पर दीपा के पास कंपनी के मालिक के नाम से एक मैसेज आया और उसे अपना प्राइवेट नंबर बताते हुए किसी के साथ शेयर ना करने की जानकारी दी गई, कुछ ही देर बाद इस नंबर से एक बैंक खाते की जानकारी दी गई। जिस पर 20 लाख रुपए ट्रांसफर करने का आदेश दिया गया। दीपा ने अपने मालिक की और से दिए गए अकाउंट नंबर पर 20 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। करीब एक महीने बाद जब अकाउंटेंट दीपा का सामना कंपनी के मालिक से हुआ तो उन्होंने 20 लाख रुपए ट्रांसफर करने की जानकारी दी, तब मालिक ने बताया कि उन्होंने इस प्रकार का कोई अकाउंट नहीं दिया था और यह नंबर भी उनका नहीं है। अब कंपनी के अकाउंटेंट के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत तुकोगंज थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस में शुरुआती छानबीन में बिहार के एक खाते में राशि ट्रांसफर होने की जानकारी जुटाई है साथ ही उस अकाउंट से चार अन्य खातों में यह राशि ट्रांसफर की गई है पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page