top of page

MP News: इन्दौर हुआ पानी पानी

इन्दौर(शैलेंद्र कश्यप)| इंदौर में भारी बारिश ने 61 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा शुक्रवार से जारी बरसात में अब तक अनुमान के मुताबिक 7.5 इंच पानी गिर चूका हे जबकि ख़बर लिखे जाने तक बरसात का दौर जारी था भारी बरसात में जहां गली मोहल्ले के घरों में पानी भर आया, वही नदी नाले पूरे उफान पर है साथ ही यशवंत सागर तालाब लबालब होने से साइफन खोले गए इस बरसात में जहां एक और लोगों का हाल बेहाल रहा वहीं नगर निगम और महापौर पूरे समय लोगों की मदद में लगे रहे इसी के साथ जिला प्रशासन कलेक्टर डोक्टर इलैया राजा टी के निर्देशों अनुसार आधिकारी अपने अमले के साथ मैदान में डटे रहे कई जगह लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया साथ ही राजनेताओं ने भी इस भरी बरसात में लोगों के सहयोग में हाथ बढ़ाया और प्रभावित लोगों को भोजन पैकेट भी बांटे गए|


17 से 18 घंटे तक लगातार हो रही बारिश के चलते शहर हुआ जलमग्न कलेक्टर के आदेश के बाद स्कूलों की हुई छुट्टी वही निचली बस्तियों में भी पानी भरने से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

इंदौर महापौर कमिश्नर द्वारा नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं इंदौर। में हो रही लगातार बारिश के कारणनिचली बस्तियों में जगह-जगह बारिश का पानी भरा है|

शासन प्रशासन भी लगातार हो रही बारिश के बाद अलर्ट शहर की जनता से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति नदी नाले के साथ ही पर्यटक स्थल पर न जाए| इंदौर की सड़कों पर लगातार हो रही बारिश के चलते कई वाहन भी डूब गए वही गली मोहल्लों में चार से पांच फीट पानी भर गया जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही जनप्रतिनिधि को भी अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने के आदेश जारी किए गए हैं|


लगातार बारिश के चलते कलेक्टर द्वारा सभी प्रशासनिक कर्मचारियों अधिकारियों को अलर्ट करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी जलमग्न है वहां के स्थानीय लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया जाए वहीं इंदौर की खान नदी भी उफान पर है वही इंदौर कलेक्टर द्वारा शहर जनता से अपील की गई है कि अधिक जरूरी कम हो तभी वह अपने घरों से निकले अन्यथा घरों पर ही रहे|


अधिक बारिश के कारण पूरे शहर में जगह-जगह पानी भरा हुआ है प्रशासन द्वारा लगातार ही निचली बस्तियों के दौर कर रही है ताकि किसी प्रकार की कोई जान हानि बारिश के चलते ना हो सके वही मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है|


आपदा प्रबंधन के साथ प्रभावी लोगो को भोजन की व्यवस्था


महापौर श्री भार्गव द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि जिन प्रभावितो को शिफट किया जा रहा है, उनके लिये फुड पैकेट की व्यवस्था तथा जिन बस्तियों व निचले क्षेत्रो में कई जल जमाव हो रहा है तो वहां आवश्यकता अनुसार फुड पैकेट की व्यवस्था की जावे। इसके साथ ही तालाब व नदी-नालो के आस-पास के क्षेत्रो में सतत निगरानी रखे, जिन स्थानो में पानी भरने की संभावना है, उन स्थानो को चिंहित किया जाकर उसकी सूची निगम के समस्त अधिकारियो को उपलब्ध कराई गई है, उन स्थानो पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिये गये। साथ ही भारी बारिश के दौरान बनी आपात स्थिति मे तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page