
20 Aug 2023
नाराज कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी, जावद से सत्यनारायण पाटीदार के पक्ष में उमड़ा हुजूम
नीमच(सतीश सैन)। आगामी कुछ माह बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्टी लगातार अपना प्रचार-प्रसार करने में लगी है। बीते दिनों नीमच जिले की मनासा तहसील में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का दौरा था, तो पूर्व में डेढ़ साल रही कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का भी आज नीमच जिले में दौरा तय हुआ। यहां पहुंचने के बाद वह स्थानीय टाउन हॉल में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे। लेकिन पूर्व मंत्री पटेल के पहुंचने से पहले ही नीमच शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन की खबरे सामने आने लगी। जो जानकारी सामने आई है, उसमे बताया जा रहा है कि, जावद विधानसभा क्षेत्र में समंदर पटेल की कांग्रेस में वापसी पर इसी पार्टी के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज है, ऐसे में पूर्व मंत्री पटेल के दौरे से पहले की कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गोमाबाई रोड़ पर मोर्चा खोल दिया। और बताया जा रहा है कि, इन्होंने समंदर पटेल के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी। कार्यकर्ता बोले सत्यनाराण पाटीदार संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है । जो जनता की करे भलाई वह है सत्तू भाई सत्तू भाई जावद विधान सभा क्षेत्र में स्थानीय को ही मौका दो । इस दौरान कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्तिया लिए भी नजर आये। जिस पर इंदौरी नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे बाघी, निर्दलिय गद्दार सिंधिया समर्थक... भी लिखा हुआ था।