
27 Aug 2023
कुंडला में 40 परिवार के सदस्यों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा
नीमच (सतीश सैन)|जावद विधानसभा के ग्राम निलिया में 507.88 लाख रुपए की लागत वाले परवणी बांध और 360.24 लाख रुपए की लागत वाले अटल सागर बांध का आज मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने लोकार्पण किया इन दोनों बांध की महत्वपूर्ण विकास कार्य से क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। इन दोनों बांध से किसानों को निश्चित रूप से लाभ पहुंचेगा आज लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन की ऊर्जावान यशस्वी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश जी सकलेचा का व पधारे सभी अतिथियों का सरपंच अर्जुन जाट ने पुष्प माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया| क्षेत्र वासियों को ओमप्रकाश जी सकलेचा ने संबोधित किया व भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत जी बंजारा, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल जी चारण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभु जी धाकड़ ने भी संबोधित किया।
केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने शासन की महत्व्पूर्ण योजनाओं से अवगत करवाया एवं अनेक विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। ग्राम पंचायत कुंडला में मंत्री जी की उपस्थिति में गांव के 40 परिवार के सदस्यों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की विकासवादी सोच सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की| मंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओ का पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। लोकर्पण कार्यक्रम के अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चरण भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभूलाल धाकड़, जिला मंत्री सतीश व्यास, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन भील,मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा मंडल महामंत्री नंदलाल भांभी ,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र खींचा, जगदीश मूंदड़ा,सरपंच प्रवीण नागोरी सरपंच मिश्रीलाल गुर्जर सरपंच उगम सिंह राजपूत, सरपंच किशोर पाटीदार ,सरपंच हेमराज भील, मंडल उपाध्यक्ष अमरलाल गुर्जर आईटी सेल संयोजक नितेश सेन मंडल मंत्री केशव चारण, ओमप्रकाश पाटीदार,पुर्व सरपंच विनोद शर्मा पूर्व सरपंच घासीलाल जाट, महिपाल जाट , सोनू शर्मा व विभाग के कर्मचारी अधिकारी गण व समस्त कार्यकर्ता क्षेत्रवासी उपस्थित थे|