top of page

MP News: जीत की संभावना वाले नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने की हो रही है तैयारी

7 Sept 2023

चुनाव से पहले कांग्रेस खेलेगी जीतने वाले चेहरों पर दांव

नीमच(सतीश सैन)। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा छोड़ कर जाना प्रभावी नेताओं के लिए लकी साबित हो सकता है, क्योंकि भाजपा में टिकट की दावेदारी करने के बाद पार्टी छोड़ने वालों के लिए कांग्रेस अलग से सर्वे करवा रही है। भाजपा से खफा और जीत की संभावना वाले नेताओं को कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट देगी।


बता दें कि हालही में जावद क्षेत्र से टिकट के दावेदार समंदर पटेल ने भाजपा को अलविदा कह दिया। वर्ष 2018 में वे कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े थे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शािमल हो गए थे। महज डेढ़ वर्ष बाद ही उनका मन बदल गया। पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पिछले माह उन्होंने फिर से भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। अलबत्ता, कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका विरोध भी हुआ। माना जा रहा है कि टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं के इशारे पर यह सब घटनाक्रम हुआ, लेकिन अब माहौल बदल रहा है।


कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष बोले..


खबर है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वाले जीत की संभावना वाले नेताओं को भी कांग्रेस टिकट देगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यही नहीं भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं के बारे में कांग्रेस ने अलग-अलग सर्वे भी शुरू कर दिया है। यहां उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह ने मीडिया के सामने यह साफ कर दिया है कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को भी टिकट दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस में ऐसे नेताओं को टिकट मिलने का रास्ता साफ हो गया है जो पिछले कुछ दिनों से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। अगले 15 दिन में भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता जिनमें खास तौर से मालवा निमाड़ के नेता भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस का थामेंगे, उन्हे भी कांग्रेस टिकट दे सकती है।


यह भाजपा छोड़ कांग्रेस में हो चुके शामिल


प्रदेश में जावद से समंदर पटेल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी, पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, जिन्हे कांग्रेस इस बार टिकट दे सकती है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page