top of page

MP News: 31 अगस्त को जारी होगी लाड़ली बहनों की सार्वजनिक सूची

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में छह लाख महिलाएं और शामिल होने जा रही हैं। पात्रता की आयु सीमा 23 से घटाकर 21 वर्ष करने और ट्रैक्टर वाले परिवार (जिस परिवार की आय सीमा पांच लाख से कम है) को शामिल करने से यह संख्या बढऩे जा रही है।


अभी इनके नाम शामिल करने के संबंध में दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जा रहा है। पहले अनुमान था कि इस संशोधन के कारण 12 लाख नई महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी पर यह संख्या लगभग छह लाख ही है।

इसमें विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। पहले यह भी शर्त थी कि जिन महिलाओं के परिवार में चार पहिया वाहन हैं वे पात्र नहीं होंगी, पर नई शर्त में ट्रैक्टर वाले परिवारों को शामिल कर लिया गया है बशर्ते परिवार के पास पांच एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि न हो।


बाकी शर्तें यथावत हैं। इनके पंजीयन की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू की गई थी। एक से तीन सितंबर के बीच इन्हें स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे। राशि का वितरण 10 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद अन्य महिलाओं के साथ इन्हें भी हर माह की 10 तारीख को राशि दी जाएगी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page