top of page

MP News: भोपाल के करुणाधाम आश्रम में होगा शिव मंदिर का निर्माण

24 Aug 2023

सवा करोड़ मंत्रों की नींव पर बनेगा शिवालय

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नेहरू नगर इलाक़े में स्थित करुणाधाम आश्रम में एक अद्भुद शिवालय बनने जा रहा है| करुणाधाम आश्रम में माता महालक्ष्मी का मंदिर है जहाँ सौम्य स्वरूप में माता रानी के दर्शन होते हैं| आश्रम का परिसर अत्यंत मनोहारी है और यहाँ सकारात्मक ऊर्जा मिलती है|


करुणाधाम आश्रम में बनने वाले शिवालय की विशेषता यह होगी कि इसकी नींव में सवा करोड़ ऊँ नमः शिवाय के मंत्र रखे जाएंगे| आश्रम में आने वाले भक्तों के द्वारा सवा करोड़ मंत्र लगभग 2600 किताबों में लिखे जाएंगे| किताब के एक पन्ने में लगभग 51 मंत्र लिखे जाने की क्षमता है और हर किताब में लगभग 96 पेज हैं| मंत्रो को कॉपी में लिखकर नींव में रखने का ख्याल अनूठा है|


आश्रम के बारे में


भोपाल का करुणाधाम आश्रम हर समुदाय के लोगों की श्रद्धा और भक्ति का केंद्र है| आश्रम में 14 हजार वर्गफीट तक बने श्रीयंत्र की तर्ज पर आधारित माता महालक्ष्मी का मंदिर है| मंदिर परिसर में ही गौरी पुत्र गणेश और हनुमान के साथ शीतला माता भी विराजमान हैं। मंदिर षटकोणीय आकार, श्रीयंत्र और मानव शरीर के मेरुदंड से ब्रह्मरंध्र तक के कुल 7 चक्र के आधार पर बना है। गर्भ-गृह को मूलाधार चक्र के साथ ही शिखर तक स्वाधिष्ठान, मणिपुर, अनाहत, विशुद्ध, आज्ञा एवं सहस्रार चक्र स्वरूप दिया गया है। इस नये मातृ शक्ति साधना को केंद्र को ‘ईशावास्यम्’ के नाम से स्थापित किया गया है। मंदिर के शिखर की ऊंचाई 142 फीट है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page