top of page

MP News: विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तीन बीजेपी विधायकों ने शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भोपाल के राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीन विधायकों में गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और राहुल सिंह लोधी शामिल हैं।


गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ला को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हैं, वहीं राहुल सिंह लोधी ने राज्य मंत्री की की शपथ ग्रहण की। शुक्रवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल को मंत्रिमंडल में शामिल नामों की लिस्ट सौंपी थी। शिवराज सरकार में अभी मुख्यमंत्री को मिलकर कुल 34 मंत्री शामिल हैं।


महाकौशल, बुंदेलखंड और विंध्य को साधने की कवायद


आगामी विधानसभा से पहले पार्टी ने महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन को चुना है, वहीं रीवा में ब्राह्मण वोटों को साधने के लिए राजेंद्र शुक्ला का नाम शामिल किया गया है| लोधी समाज के वोटरों को साधने के लिए राहुल सिंह लोधी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page