top of page

MP News: आबकारी विभाग से अधिकारियों का तबादला

5 Aug 2023

नवागत जिला आबकारी अधिकारी सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे

उज्जैन।वाणिज्यिक कर विभाग ने प्रदेश के 5 जिला आबाकारी अधिकारी और 11 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें उज्जैन के जिला आबकारी अधिकारी का भी तबादला हो गया है। नवागत अधिकारी सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे।


प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम मे वाणिज्यिक कर विभाग ने गुरूवार को उज्जैन आबकारी विभाग में बड़ा फैर बदल कर दिया। जारी किए गए आदेश के तहत उज्जैन के साथ ही मध्यप्रदेश के जिला आबकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।


अब खटीक होंगे नए जिला आबकारी अधिकारी...


मध्यप्रदेश सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश की सूची में 7 वें नंबर पर डॉ. अंशुमन सिंह चंढार, जिला आबकारी अधिकारी उज्जैन का नाम है। डॉ, चंढार को राज्य शासन ने उज्जैन से हटाकर बैतूल भेजा है। जबकि बैतूल के जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक को उज्जैन का प्रभार सौपा गया हैं। इसके अलावा बुरहानपुर से सहायक जिला आबकारी अधिकारी एससी चौधरी को प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता उज्जैन में भेजा गया। आबकारी विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नवागत जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे।


डेढ़ दर्जन अधिकारियों के तबादले...


मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग के उप सचिव आरपी श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से विभाग ने गुरूवार दो तबादला सूची जारी की। एक सूची में 2 सहायक आबकारी आयुक्त और 5 जिला आबकारी अधिकारियों के नाम हैं। जिन्हें इधर से उधर किया गया है वहीं दूसरी सूची में 11 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के नाम है जिनके तबादले किये हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page