top of page

MP News: थाने में दो पुलिस अधिकारियों के बीच बवाल

27 Jul 2023

सब इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारी को मारी गोली, थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल

रीवा| मध्य प्रदेश के रीवा में एक अजीब सा मामला सामने आया है\ यहाँ एक सब इंस्पेक्टर ने गुस्से में आकर थाना प्रभारी को गोली मार दी है| घटना में थाना प्रभारी हीतेंद्र नाथ शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं| उनका ईलाज रीवा के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है| थाना प्रभारी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है| हीतेंद्र नाथ शर्मा मध्य प्रदेश के रीवा में सिविल लाइन के थाना प्रभारी हैं|


उसी थाने के सब इंस्पेक्टर बी आर सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से थाना प्रभारी के सीने में गोली मार दी जिससे थाने में अफरा तफरी मच गई| घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए| जाँच के बाद ही घटना की असली वजह का पता चलेगा|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page