top of page

एनआईए की टीम पहुंची इंदौर के मुंबई बाजार

इन्दौर/मालवा हेराल्ड | एनआईए की टीम ने इन्दौर में कई जगह की छापामार कार्रवाई | बुधवार देर रात टीम ने दी थी दबिश | इंटेलिजेंस व खुफिया के कई अधिकारियों से मिले इनपुट के बाद बंबई बाजार, खातीवाला टैंक सहित अन्य ठिकानों पर कार्रवाई | सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने पीएफआई के ३ सदस्यों को हिरासत में लिया | ताज़ा जानकारी मिलने तक तीनों को लेकर एनआईए की टीम दिल्ली रवाना हुई |

गिरफ्तार लोगों की पहचान अब्दुल खालिद (उपाध्यक्ष), जमील शेख (महासचिव), मोहम्मद जावेद (कोषाध्यक्ष) और अब्दुल करीम के रूप में हुई है। जांच के लिए इनके पास से मिले लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क सहित कई डिजिटल उपकरणों को जब्त कर लिया गया है।

देश भर में चरमपंथी इस्लामी संगठन के शीर्ष नेताओं सहित १०० से अधिक कार्यकर्ताओं को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। एनआईए द्वारा केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और पुडुचेरी में छापेमारी की गई। केरल में लगभग २२, महाराष्ट्र और कर्नाटक में २०-२०, तमिलनाडु में १०, असम में ९, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और पुडुचेरी में ८ लोगों को पकड़ा गया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page