top of page

MP News: मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में एक लाख से अधिक युवाओं का पंजीयन

9 Jul 2023

उज्जैन संभाग में दस हजार से अधिक पंजीयन

भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं को उद्योगों के साथ सर्विस सेक्टर में कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में प्रदेश भर में अब तक लगभग 1 लाख 17 हज़ार 480 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया है। इस योजना में अब तक 11 हज़ार 296 प्रतिष्ठानों ने अपना पंजीयन कराया है। अब तक कुल 37 हज़ार 227 पद प्रकाशित किए गए हैं।

----------------

उज्जैन संभाग में जिलेवार पंजीयन

----------------

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजनाओं में उज्जैन जिले में 2607, आगर मालवा में 910, देवास में 1793, मन्दसौर में 2800, नीमच में 1069, रतलाम में 1799 और शाजापुर में 1839 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया है।

---------------

योजना का उद्देश

---------------

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में युवाओं को विभिन्‍न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिलावाई जाएगी। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के माध्यम से, मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को उनके कौशल और प्रशिक्षण का संवर्धन करने में मदद कर रही है ताकि वे अच्छे रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।


योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीयन 07 जून 2023 से और काम सीखने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। 15 जुलाई 2023 से युवाओं का आवेदन आरंभ होगा तथा 31 जुलाई 2023 से युवा, प्रतिष्ठान एवं मध्य प्रदेश के मध्य अनुबंध हस्ताक्षर (ऑनलाइन) की कार्यवाही होगी तथा 01 अगस्त 2023 से विभिन्न प्रतिष्ठानों में युवाओं का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page