top of page

मध्यप्रदेश में राहत दो राज्यों में बीजेपी के लिए बनी आफत

17 Aug 2023

सीएम शिवराज होंगे गेम चेंजर

नीमच (सतीश सैन) भाजपा आलाकमान को सीएम शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं पर भरोसा है. बीजेपी नेतृत्व का मानना ​​है कि शिवराज सरकार की तमाम योजनाओं से सत्ता में वापसी आसान हो सकती है.

2023 के अंत तक कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की खास नजर है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चुनावी गेम प्लान के लिए ये तीन राज्य बेहद अहम हैं. इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, जिनमें से सिर्फ एक राज्य (मध्य प्रदेश) में बीजेपी की सरकार है. दूसरी ओर, राजस्थान और छत्तीसगढ़, जहां बीजेपी ‘कमल खिलाना’ चाहती है, वहां कांग्रेस की सरकार है. ऐसे में मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी राहत में है लेकिन राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी चुनौती मिल रही है. आइये समझते हैं…


एमपी में किस बात की राहत


भाजपा आलाकमान को सीएम शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं पर भरोसा है। भाजपा नेतृत्व का यह मानना है कि शिवराज सरकार की तमाम योजनाओं से सत्ता वापसी आसान हो सकती है। मध्य प्रदेश में ‘मामा’ की लाडली बहना योजना लोगों के बीच लोकप्रिय है। मामा ने बुलडोजर ऐक्शन से भी एक सख्त संदेश दिया कि राज्य में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर राज्य में भाजपा का जोश हाई है।


राजस्थान और छत्तीसगढ़ का डर


भाजपा सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान की जनता के बीच सीएम अशोक गहलोत की कई योजनाओं लोकप्रिय हैं। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम योजना से राजस्थान के लोगों को राहत मिला है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित है। कुछ ऐसा ही डर छत्तीसगढ़ को लेकर भी है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि एमपी में सीएम शिवराज की योजनाएं गेम चेंजर साबित होंगी।


सीएम शिवराज को लेकर भरोसा


भाजपा के कई नेताओं ने कहा कि सीएम शिवराज एमपी चुनाव में मुख्य प्रचारक हैं। वहीं भगवा दल का दावा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ सीएम शिवराज से मुकाबला नहीं कर पाएंगे। एक नेता ने कहा, राज्य में सीएम शिवराज के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एमपी में भाजपा आदिवासी वोटरों को लुभाने में जुटी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आदिवासी इलाकों में कांग्रेस का दबदबा है।


क्या 2024 का राह होगा आसान


भाजपा का प्लान मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का है। एक तरफ जहां एमपी में भाजपा को राहत है तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में गेम आसान नहीं लग रहा। दोनों राज्यों के सीएम अशोक गहलोत और भूपेश बघेल की योजनाओं का लोगों पर खासा प्रभाव है। दोनों नेता राज्य में लोकप्रिय हैं। इनकी लोकप्रियता और जनकल्याणकारी योजनाओं से भगवा कैंप में चिंता पैदा हो गई है। भाजपा को योजनाओं की वजह से ही एमपी चुनाव में सत्ता वापसी आसान लग रही है और कांग्रेस की योजनाओं से राजस्थान-छत्तीसगढ़ में गेम टफ लग रहा है। राजस्थान में सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच मनमुटाव का भाजपा फायदा उठाना चाहती थी। लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने पायलट और गहलोत को मना लिया। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एमपी में मजबूती से चुनाव प्रचार में जुटी भाजपा राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर कब्जा करने के लिए क्या रणनीति बनाती है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page