top of page

नर्मदा वासी चले गंगा मैया के दर्शन के लिए

23 May 2023

बेहद ही भावुक पल थे हवाई तीर्थ यात्रा के

दैनिक मालवा हेराल्ड | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत पहली हवाई यात्रा में भोपाल जिले के 32 तीर्थ-यात्री शामिल हुए। ये सभी तीर्थयात्री इंडिगो के विमान से विमान से प्रयागराज के लिए रवाना हुए | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तीर्थयात्रियों को विमान तक छोड़ा | ये पल भावुक कर देने वाले थे | शिवराज ने कहा "माताराम, आप सबके साथ मेरा भी तीर्थाटन हो रहा है, आपके तीर्थदर्शन का पुण्य सारे मध्यप्रदेश को मिलेगा।"


मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा कराने का संकल्प लिया था। आज का दिन एक संकल्प पूरा होने और सपने के साकार होने का दिन है। उन्होंने कहा कि मनुष्य, भौतिक प्रगति के साथ आध्यात्मिक शांति चाहता है। भारत धर्म प्रधान देश है, भक्ति मार्ग में तीर्थ-यात्रा को प्रभु दर्शन का प्रभावी मार्ग माना गया है। हमारे बुजुर्ग बिना कष्ट के कम समय में तीर्थ यात्रा कर आध्यात्मिक शांति प्राप्त कर सकें इस उद्देश्य से विमान से तीर्थ-यात्रा शुरू की गई है।


तीर्थ-यात्रियों की सुविधा एवं रख रखाव के लिए शासन की और से उनके साथ जिला पंचायत के एक अधिकारी और आई.आर.सी.टी.सी. के टूर ऑपरेटर भी गए। सभी तीर्थ-यात्रियों ने मुख्यमंत्री को कोटि कोटि धन्यवाद कहा और आशीर्वाद दिया। एक तीर्थयात्री ने शिवराज की तुलना श्रवण कुमार से की, उन्होंने कहा "त्रेता युग में श्रवण कुमार ने अपने माँ-बाप को कंधे पर बिठा कर तीर्थ-यात्रा करवाई थी और आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा करवा रहे हैं।"


किसी ने कहा "शिवराज ने निभाई बेटे की भूमिका" तो अन्य ने कहा "ऐसा मुख्यमंत्री कभी नहीं बना जो जनता को हवाई जहाज से यात्रा करवाए" | सभी तीर्थ-यात्रियों ने अपने अपने तरीके से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद कहा एवं अपना आशीर्वाद प्रदान किया | सभी तीर्थयात्री आज बहुत प्रसन्न थे |


वर्तमान में विमान से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में एक परिवार से एक सदस्य तीर्थ-यात्रा पर जा सकता हैं। अगली यात्रा से एक परिवार से एक से अधिक सदस्यों की तीर्थ-यात्रा पर जाने की व्यवस्था की जाएगी, इससे बुजुर्ग अपने जीवनसाथी के साथ तीर्थ का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे। रेल और विमान से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा लगातार जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने विमान से तीर्थ-दर्शन कराने की योजना का शुभारंभ दीप जला कर किया। मध्यप्रदेश गरीब बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों को हवाई यात्रा कराने वाला देश का पहला राज्य है।


मुख्यमंत्री ने स्मृतियों को सहजने बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाया और ढोल-ढमाकों एवं धर्म ध्वजा के साथ तीर्थ-यात्रियों को विमानतल में प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को प्रयागराज की तीर्थ-यात्रा पर ले जा रही इंडिगो की नियमित फ्लाइट को विमानतल से रवाना किया। विमान से प्रयागराज जा रहे भाव-विभोर बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को आशीर्वाद प्रदान किया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page