
11 Jun 2023
एक बुजुर्ग की मौत दो घायल
अमझेरा : दैनिक मालवा हेराल्ड | इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर हादसे थमने को तैयार नही है हर दो दिन में फोरलेन में नये बड़े हादसों को देखा जा रहा है जिसमे मौते ज्यादा हो रही है ऐसा ही एक हादसा रविवार दोपहर इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मांगोद फाटे पर हुआ जिसमे बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई बुजुर्ग अपने बेटे व नाती के साथ मांगोद से सरदारपुर की तरफ जा रहा था तभी कार ने टक्कर मार दी जानकारी के अनुसार अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम मांगोद फाटे के समीप कार क्रमांक एमएच-04 एचएन-0328 धार से राजगढ की और जा रही थी। बाइक सवार छगन पिता वजेसिंह, श्रवण पिता छगन व त्रिशांत पिता कान्हा अपने गांव से कुछ देर पहले ही निकले और हादसा हो गया। कार की टक्कर में बुजुर्ग छगन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया टक्कर में श्रवण और त्रिशांत को गंभीर चोट आने से अस्पताल भेजा गया है हादसे की सूचना पर अमझेरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची व घायलों को एंबुलेंस की मदद से समीप के अस्पताल भेजा गया। बच्चे की स्थिति गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद चार साल के मासूम को रैफर कर दिया है। इधर, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे की सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थाना प्रभारी सीबी सिंह के अनुसार बाइक को कार ने पीछे से टक्कर मारी थी। जिसमें छगन की मौत हो चुकी है। पुलिस पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर रही हैं। कार चालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से हाईवे पर हादसों की संख्या बढ़ चुकी है। सरदारपुर तहसील से गुजर रहे इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पिछले एक सप्ताह में तीन सड़क हादसे में सात लोगो की मृत्यु हो चुकी है। वहीं पिछले दो माह में छह सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।