
बदनावर से मनीष शर्मा/मालवा हेराल्ड /18 -08 -2022 । कब तक किसानों की खून पसीने की कमाई को बईमान व्यापारी खाते रहेंगे। गुरुवार को फिर से किसानों की मेहनत की फसल को एक बईमान व्यापारी ने तोल मैं हेराफेरी कर खाई। गुरुवार सुबह कठोडिया निवासी वीरेंंद्रसिंह पंवार अपनी सोयाबीन उपज को कृषि उपज मंडी बदनावर में विक्रय के लिए लाया तो नीलामी से पहले ही बिना लाइसेंस का व्यापारी अनिल संघवी, कमलेश उर्फ लाला संघवी दोनो भाई ने किसान को ज्यादा भाव का लालच देकर फसल को बेचने का बोला। गांव का भोला किसान इन चतुर व्यापारी की बातो मै आकर जब उपज को तोल काटे पर तोल किया तो 60 किलो सोयाबीन को 40 किलो ही काटे के डिस्प्ले पर दिखाया। इस पर किसान एवं अन्य किसानों ने विरोध किया पर इन दोनो व्यापारी भाई ने अपनी गलती नही मानी तब किसानों ने आक्रोश कर इन दोनो भाईयो की जमकर धुनाई कर दी।
मंडी प्रांगण मै 10-15 व्यापारी ऐसे है जिनके पास खरीदी का लाइसेंस नहीं है फिर भी बिना किसी डर के व्यापार कर रहे है। कुछ माह पूर्व भी तोल की शिकायत के चलते शिवांश ट्रेडिंग कंपनी का पंचनामा बना था। इन कुछ बईमान की वजह से मण्डी प्रांगण में किसान आपने आपको ढगी का महसूस करते है ।