top of page

स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पहुँचे उज्जैन

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | मध्य प्रदेश शासन के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज उज्जैन पहुँचे | वे यहाँ मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली, मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल एवं विक्रम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं आत्मनिर्भर भारित पर केंद्रित तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए | यह कार्यशाला आगामी 3 से 5 जून तक माधव सेवा न्यास उज्जैन में आयोजित होगी।


अपने उदबोधन में परमार ने कहा हमारे देश में अंग्रेजों ने विचार करके शिक्षा के तंत्र को नष्ट किया था। भारत के लोगों ने पुनः अपनी शिक्षा पर विचार करके राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बनाया है। अपनी भाषा, अपनी विरासत, अपनी ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है। शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रयोग अद्भुत हैं। क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षक स्वयं के व्यवहार से विद्यार्थियों को तराश सकता है। अपने अच्छे आचरण से समझाइश देकर विश्वास और श्रद्धा पैदा कर सकता है। इस शिक्षा नीति में श्रेष्ठ मनुष्य को बनाने की क्षमता दिखाई दे रही है। शिक्षक, शिक्षा में बदलाव और क्रांति ला सकते हैं।


कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजेश्वर कुमार राष्ट्रीय संयोजक शौध प्रकल्प ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और निर्माण में न्यास की भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर अखिलेश कुमार कुमार पांडे ने की। संचालन डॉ. गीता नायक ने किया और आभार हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक अशोक कडेल ने व्यक्त किया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page