top of page

नगरीय निकाय आम निर्वाचन की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

झाबुआ/माणक लाल जैन/मालवा हेराल्ड | १५ सितम्बर २०२२ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक महेश चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में स्टैडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.एल.कुर्वे, अपर कलेक्टर एस.एस.मुजाल्दा, संयुक्त कलेक्टर, मुख्.य नगरपालिका अधिकारी एल.एस.डोडिया एवं बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारी, प्रतिनिधि, नगर पालिका झाबुआ के सभी १८ वार्डों के ६२ अभ्यर्थी एवं प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में निर्वाचन प्रेक्षक द्वारा कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करे। निर्वाचन के संबंध में आचरण संहिता का पालन करें। हम सब मिलकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न करने के लिए कार्य करे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा के द्वारा अभ्यर्थियों को कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल का चुनाव के लिए इस्तेमाल न करे। आदर्श आचरण संहिता का पालन करे। प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए व्यय की सीमा निर्धारित है। उसका शक्ति से पालन करे। बैंक में खाता खोलकर उसी से सभी ट्रांजेक्शन करे। जिससे चुनाव के पश्चात भी सदभावना बनी रहे। पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी के द्वारा कहा कि कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग करे। चुनाव के दौरान नवरात्री गरबों में चुनाव प्रचार नहीं करें। हम सभी मिलकर निष्पक्ष चुनाव कराएगे। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी एवं अभ्यर्थियों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया।

नगर पालिका परिषद झाबुआ के निर्वाचन हेतु निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए गए एवं आदर्श आचरण संहिता की पुस्तक प्रदान की गई। धन्यवाद के साथ बैठक समाप्त हुई।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page