top of page

इंदौर उज्जैन के बदमाशों ने दिया था लूट को अंजाम

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | देवास रोड पर चाकू दिखाकर युवक से 2 दिन पहले खरीदी गई कार और 3.50 लाख रुपए लूटने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाश उज्जैन के रहने वाले हैं दो इंदौर के निवासी है। बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई कार और 1.6 लाख रुपए नगद के साथ कुछ आभूषण बरामद किए गए हैं।


उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) संतोष गोयल ने बताया कि 1 जून की दोपहर देवास रोड पर नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम हंसखेड़ी में रहने वाले अजय जाट को एमआईटी घंटे के समीप बाइक सवार चार बदमाशों ने रोका था और चाकू की नोक पर नई कार और 3.50 लाख रुपए लूटकर भाग निकले थे। नरवर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया था। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सचिन शर्मा ने एसआईटी गठित कर बदमाशों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। बदमाश कार और बाइक के साथ शांति पैलेस की ओर जाते दिखाई दिए। एसआईटी की टीम कैमरो की तलाश करते हुए इंदौर तक पहुंच गई फुटेज में दिख रहे बदमाश पूर्व में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे चुके थे जिसके चलते दो की पहचान कर ली गई। 2 दिन बाद चारों बदमाशों को इंदौर से गिरफ्तार कर कार और 1.6 लाख रुपए नगद बरामद किए गए। बदमाश आयुष पिता शिव सिंह रघुवंशी हरसिद्धि विहार नागझिरी, अभिषेक पिता शंकर सिंह रघुवंशी गोविंद कॉलोनी वृंदावन धाम के पास इंदौर, शिवा पिता मुन्ना लाल गोस्वामी रुकमणी नगर इंदौर और गोपाल पिता लालचंद शर्मा नगरकोट माता मंदिर के पास उज्जैन है। चारों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड होना सामने आए हैं जो इंदौर और उज्जैन में दर्ज है। बदमाशों ने लूट की राशि से पूर्व में गिरवी रखे आभूषण छुड़वा लिए थे जिसे बरामद किया गया है आभूषण की कीमत 1 14 लाख रुपए होना सामने आई है शेष राशि बदमाशों ने खर्च कर दी थी जिसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

----------------------------------------

चोरी की बाइक से दिया था अंजाम

----------------------------------------

देवास रोड पर हुई लूट के बाद बदमाश एक बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले थे जिसे वारदात से पहले देवास जरूर से चोरी किया था। बदमाशों के पास से दूसरी बाइक इंदौर से चोरी करना सामने आया है। पूछताछ में बदमाशों को एक अन्य चोरी की बाइक और नो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं जिन्हें उज्जैन इंदौर में झपटा गया था। बदमाशों की तलाश कई मामलों में इंदौर पुलिस को भी है। इसकी जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गई है। बदमाशों को इंदौर पुलिस प्रोटेक्शन रिमांड पर अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर जाएगी।

--------------------------------

गोपाल पर दर्ज है 11 मामले

--------------------------------

पूरी तलाशी के दौरान सामने आए की गोपाल शर्मा आदतन बदमाश है जिसके खिलाफ माधव नगर थाना क्षेत्र में 11 आपराधिक मामले लूट, स्नैचिंग और चोरी के दर्ज है। इंदौर के बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड इंदौर पुलिस से मांगा गया है। गोपाल का ससुराल इंदौर में है लेकिन वह काफी समय से उज्जैन छोड़कर अपने ससुराल में ही रह रहा है। सभी बदमाशों की पहचान आपस में वारदातों के दौरान ही होना बताई जा रही है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page