top of page

नील गाय का शव मिलने से मचा हड़कंप

11 Dec 2023

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन। झाबुआ-मेघनगर के बीच गारिया नाले के समीप एक नील गाय का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने झाबुआ-मेघनगर के बीच गारिया नाले पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि फेक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी पीने के कारण नील गाय की मौत हुई है।पूर्व में एक गाय की मौत यहाँ हो चुकी है मगर अधिकारियों ने कार्यवाही की बात कर अभी तक इन फेक्ट्रियो वालो के खिलाफ कुछ कार्यवाही नही की जिसके बाद आज फिर एक गाय की मौत हो गई|



ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास की फेक्ट्रियाें का केमिकलयुक्त पानी नाले में बहा दिया जाता है, जो मवेशी पी जाते हैं। ऐसे में उनकी मौत हो जाती है। इतना ही नहीं खराब पानी के कारण खेती को भी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने इस तरह की फेक्ट्रियाें को सील करने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।










 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page