top of page

Indore News: एमटीएच हॉस्पिटल इंदौर में 20 बच्चों की मौत

महाराजा तुकोजी राव सरकारी अस्पताल में 20 बच्चों की मौत की खबर से हडक़ंप मच गया है, बताया जा रहा है कि बच्चों की मौत दूध पीने से हुई है। दूध पीते ही एक के बाद एक बच्चों की मौत होने से अस्पताल में जमकर हंगामा हो रहा है।


इंदौर के एमटीएच अस्पताल तीन दिनों में 20 बच्चों की जान जा चुकी है, आज भी 2 बच्चों की मौत होने से हडक़ंप मच गया है। आज अस्पताल में भर्ती नवजात शिशुओं को दूध दिया गया था, जिसके पीते ही उनकी मौत होने लगी, बताया जा रहा है कि अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है।


प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एडीएम अभय बेडेकर भी मौक़े पर मौजूद हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page