top of page

Ujjain MP: उज्जैन पुलिस ने लौटाए 104 गुम हुए मोबाइल

15 Jun 2023

आईटी सेल और साइबर सेल की मेहनत से लौटी लोगों के चेहरे पर मुस्कान

उज्जैन। एसपी सचिन शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर गुरुवार को 104 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल लौट आए। पुलिस द्वारा बरामद किए गए इन मोबाइल की कीमत 22 लाख रुपए बताई जा रही है। मोबाइल गुम होने की शिकायत धारकों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आवेदन देकर दर्ज कराई थी।


गौरतलब है कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले लोगों द्वारा अपने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत आईटी सेल और साइबर सेल को दी जाती है। ऐसे ही गुम हुए मोबाइल को ट्रेस करके साइबर और आईटी सेल उन्हें बरामद करने का लगातार प्रयास करती रहती है। इसी क्रम में उज्जैन पुलिस की 80 शेयर और साइबर सेल को सफलता मिली और टीम ने 104 मोबाइल बरामद कर लिए। गुरुवार को बरामद किए गए मोबाइल पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा उनके मालिकों को सौंप दिए।

---------------------------------

लगातार ट्रेस करती है पुलिस

---------------------------------

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि गुम हुए मोबाइल ओं की शिकायत मिलने पर उन्हें तकनीकी सहायता से लगातार आईटी सेल द्वारा ट्रेस किया जाता है। ट्रेस होने के पश्चात संबंधित व्यक्ति से उक्त मोबाइल लौटाने की हिदायत दी जाती है। जिसके बाद उक्त मोबाइल बरामद कर लिया जाता है। अधिकांश मामले ऐसे हैं जिनमें मोबाइल धारक का मोबाइल कहीं पर गिर गया होगा या फिर गुम हो गया होगा। बरामद किए गए सभी मोबाइल के मामले सामान्य है।

------------------------------------------------

उम्मीद नहीं थी कि मोबाइल मिल जाएगा

------------------------------------------------

दानीगट निवासी स्टेशनरी की दुकान संचालक लोकेश व्यास ने बताया कि उनका मोबाइल जेब में से किसी ने निकाल लिया था। इसकी शिकायत पहले तो थाने में की थी उसके बाद एक आवेदन आईटी सेल में भी दिया था। पुलिस के द्वारा मुझे सूचना दी गई कि उनका मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आज पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक के हाथों से मोबाइल पाकर खुशी हुई है। मैंने तो मोबाइल मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी।

--------------------------------

3 साल से चल रही है मुहिम

--------------------------------

एसपी ने बताया कि साल 2021 से लगातार पुलिस की मुहिम चल रही है। उज्जैन पुलिस की आईटी और साइबर सेल की टीम ने अब तक 5 चरण में 445 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत 67 लाख 24 हजार 322 रुपए है। पुलिस का हमेशा ऐसा प्रयास रहता है कि शिकायत मिलने के बाद जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइल उनके मालिक तक पहुंच जाएं।

-----------------------

इनका रहा योगदान

-----------------------

104 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाने में एसआई फाल्गुनी पाल आईटी सेल प्रभारी, प्रतीक यादव साइबर सेल प्रभारी, एएसआई रामप्रकाश बाजपाई, प्रधान आरक्षक प्रेम समरवाल, राजपाल चंदेल, सोमेंद्र दुबे, कन्हैया लाल शर्मा, नितिन मनोहर, आरक्षक संदीप बामणिया, राघव सिंह गुर्जर, शैलेश योगी, श्याम वरण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page