top of page

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शाम भोपाल आयेंगे। वे सायं 7.30 बजे भोपाल पहुँचेगें प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक लेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
अमित शाह का ये दौरा अचानक बना है वे रात 11:45 पुनः दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस दौरे से प्रदेश संगठन में फेरबदल के कयास लगाये जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक़ कल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा अगले कुछ दिनों में हो सकती है।
bottom of page