उज्जैन में राजपूत आध्यात्मिक मंडल का 27वां दो दिवसीय श्री रामचरितमानस वार्षिक पारायण समारोह संपन्न

उज्जैन। सामाजिक न्याय परिसर में राजपूत आध्यात्मिक मंडल उज्जैयनी द्वारा आयोजित 27वां श्री रामचरितमानस वार्षिक पारायण समारोह श्रद्धा और संस्कारों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजपूत आध्यात्मिक मंडल के संचालक सचिव, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश सिंह कुशवाह ने बताया कि 27 वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुआ यह श्री रामचरितमानस का अनुष्ठान आज निरंतर चल रहा है।

यह 27 वां वार्षिक पारायण समारोह अनंत विभूषित महामण्डलेश्वर 1008 श्री श्री स्वामी सांदीपेद्र जी गिरी महाराज (नलखेड़ा) के आतिथ्य में संपन्न हुआ समारोह में उपस्थित क्षत्रिय समाज को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्री रामचरितमानस महान ग्रंथ है जिसमें जीवन मूल्यों के उत्कृष्ट मापदंड स्थापित किए गए है। हर संबंध की मर्यादा और उसकी शक्ति का उल्लेख रामचरितमानस में मिलता है,उज्जैयनी तीर्थ सप्तपुरियों में से एक है और ऐसे आयोजन समाज व देश के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों से समाज में संस्कार,धर्म और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। संत श्री ने कहा कि बच्चों में आध्यात्मिक रुचि और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए राजेश सिंह कुशवाह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में संस्कार और आध्यात्मिक शिक्षा का विकास करना है, ताकि युवा पीढ़ी अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को समझते हुए आगे बढ़े। दो दिवसीय इस समारोह में श्री मायापती हनुमान मंदिर परिसर में श्री रामचरितमानस के अखण्ड पाठ की पूर्णाहुति पर पंच कुंडीय यज्ञ में 101 जोड़ो द्वारा 11001 आहुति दी गई। पश्चात मंडल की ओर से अभिभाषक रविंद्र सिंह कुशवाह ने सपत्नीक महामंडलेश्वर महाराज के चरण पखार कर, पाद पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया मंडल की ओर से सर्वश्री अमर सिंह तोमर, कुंवर विक्रम सिंह राजावत, ओम प्रकाश सिंह भदोरिया, रविंद्र सिंह भदोरिया, बादल सिंह चौहान, विजय सिंह भदोरिया, राजेश सिंह भदोरिया, राम सिंह सिकरवार, जनक सिंह तोमर, श्रीमती आराधना सिकरवार, श्रीमती मंजू सिकरवार, श्रीमती मीना चौहान आदि ने महाराज श्री का पुष्पमाला से स्वागत किया।
इस अवसर पर राजपूत समाज के उन वरिष्ठजनों सर्व गजेंद्र सिंह सॆंगर, भारत सिंह सिसोदिया,अरविंद सिंह चौहान,धन सिंह चौहान व श्रीमती मनोरमा भदोरिया को सम्मानित किया गया।स्वस्थ और शिक्षित समाज हो और साथ ही नई पीढ़ी समर्थ होकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाने में सक्षम हो ,इसलिए प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण समाज के मेघावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया गया साथी ही विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया मंडल के पुरोहित पंडित राजकुमार तिवारी एवं श्री मायापति हनुमान मंदिर के सेवक श्री गणेश राय जी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया राजपूत आध्यात्मिक मंडल की ओर से सर्व अंगद सिंह भदोरिया, विनय सिंह सेंगर, नरेंद्र सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह सेंगर,रणवीर सिंह चौहान,महेंद्र गौतम ,गंभीर सिंह सेंगर,जयवीर सिंह सेंगर, उदयपाल सिंह सेंगर, बलवीर सिंह पवार, आदि द्वारा शाँल श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर महाराज श्री का सम्मान किया गया।
इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और वातावरण धार्मिक व संस्कारित रहा। आभार के.व्ही. सिंह राजावत ने व्यक्त किया।