top of page
प्रभारी निगम आयुक्त टैगोर ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय पर करने के दिये निर्देश

सोमवार को प्रभारी निगम आयुक्त संतोष टैगोर द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी आयुक्त टैगोर द्वारा निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाइन पर संबंधित विभाग जिसमें स्वास्थ्य, प्रकाश, पेयजल अतिक्रमण, उद्यान, शिल्पज्ञ इत्यादि विभागों की प्राप्त शिकायत का निश्चित समय अवधि में निराकरण किया जाए। शिकायतों को लंबित न रखें साथ ही मंगलवार को आयोजित होने वाली जल सुनवाई का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए शिविर में नागरिकों द्वारा बताई गई पेयजल से संबंधित समस्या का निराकरण किया जाए।
बैठक में अपर आयुक्त संदीप शिवा, उपायुक्त संजेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।
bottom of page