top of page
सांसद अनिल फिरोजिया ने दिलवाई बड़नगर रेलवे स्टेशन को महत्वपूर्ण उपलब्धि

उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया के सतत प्रयासों से बड़नगर रेलवे स्टेशन पर 17605/17606 काचेगुड़ा भगत की कोठी एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव की स्वीकृति प्राप्त हुई। सांसद जी ने जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
रेल मंत्रालय के इस निर्णय से बड़नगर एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी नया प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
सांसद जी ने स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव हार्दिक आभार व्यक्त किया।
bottom of page