top of page

सांसद खेल महोत्सव में जमीं शतरंज की बिसात, अलग-अलग आयु समूह में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Placeholder Image

सांसद खेल महोत्सव के तहत शतरंज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उज्जयिनी जिला शतरंज संघ उज्जैन की ओर से सहयोग प्रदान किया गया। सभी खिलाड़ियों को क्षीरसागर कुश्ती एरीना में आयोजित समापन समारोह में सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा पुरस्कृत किया गया।


प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में भारतीय ज्ञानपीठ की छात्रा वृंदा शर्मा प्रथम, इशिता परमार नागदा दूसरे स्थान पर रही। अंडर 17 बालिका वर्ग में श्रेया सिनरकर उज्जैन प्रथम, सोनाली नागर नागदा दूसरे स्थान पर रही। अंडर 14 वर्ग में मन्नत गोयल उज्जैन प्रथम, दूसरे स्थान पर तेजनूर कौर उज्जैन रहीं। बालक अंडर-19 वर्ग में निकुंज उपाध्याय उज्जैन प्रथम, द्वितीय सावन पगारिया तराना रहे। अंडर 17 वर्ग में सुरभित सूर्यवंशी उज्जैन प्रथम, द्वितीय आदित्य कारपेंटर तराना रहे। अंडर 14 में अवि कोचर महिदपुर प्रथम, द्वितीय स्थान नतांश अखंड उज्जैन ने प्राप्त किया। आयोजन में निर्णायक की भूमिका शतरंज प्रशिक्षक सूरजभान सिंह चंदेल, आरसी शर्मा, भारतीय ज्ञानपीठ की स्पोर्ट टीचर विवेचना क्षीरसागर ने निभाई। इस दौरान उज्जैन जिला शतरंज संघ के सचिव महावीर जैन, खेल शिक्षक अरुण मिश्रा, प्रबल सोनी भी उपस्थित रहे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page