बीटिंग रिट्रीट समारोह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति प्रदर्शित करती है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है और यह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति को प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमें अपने सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जो देश की रक्षा के लिए समर्पित हैं।"
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया, जिसमें एक योद्धा के विजय की ओर अग्रसर होते समय ज्ञान और सम्मान पर बल दिया गया है।
"एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि।
अकृत्तरुक्त्वया युजा वयं द्युमन्तं घोषं विजयाय कृण्मसि॥"
सुभाषितम का तात्पर्य है कि हे वीर योद्धा आपका क्रोध समझदारी से निर्देशित होना चाहिए। आप हजारों में से एक हीरो हो। अपने लोगों को शासन करना और सम्मान के साथ युद्ध का प्रशिक्षण दो। जब हम विजय की ओर अग्रसर हों तो हम आपके साथ मिलकर जयघोष करना चाहते हैं।