top of page

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के दूषित बयान पर विरोध प्रर्दशन कर किया पुतला दहन

Placeholder Image

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए दूषित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला यादव के नेतृत्व में पुतला दहन कर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस अवसर पर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने समाज में जहर घोलने वाला बयान दिया है। विधायक बरैया का यह बयान कांग्रेस पार्टी की महिला और दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। बरैया ने अपने बयान से सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम किया है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। राहुल गांधी ने इंदौर में विधायक फूल सिंह बरैया के साथ मंच साझा किया। राहुल गांधी का यह कदम क्या बरैया के बयानों को मौन सहमति व स्वीकारोक्ति मानी जाए? राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी विधायक बरैया पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर निकालें। बरैया के खिलाफ राहुल गांधी कोई कार्रवाई नहीं करते तो यह माना जाएगा कि अन्य समाजों को लेकर उनके मन में कोई सम्मान नहीं है। इस अवसर पर निगम कलावती यादव , महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला यादव, प्रियंका सेंगर, लीला वर्मा, श्रेया पाटीदार, सोनल जोशी, नीना चौहान, संगीता शेर हीरामणि कहर,कविता राठौर,नसीम पठान, प्रेमलता बेडवाल, दुर्गा चौधरी,शारदा राय, मंजू कसेरा,उपमा चौहान सुषमा वोहरा, अनिता माहेश्वरी, ममता शर्मा सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page