महाराष्ट्र चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर नगर भाजपा द्वारा आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

महाराष्ट्र के महानगर पालिका सहित पूरे प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन व उज्जैन उत्तर विधानसभा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर मनाया । इस अवसर पर उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि यह देश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में बढ़ रहे विश्वास का प्रतीक है जहां बिहार में जीत के साथ भाजपा गठबन्धन की सरकार बनाई और उसी के साथ अब महाराष्ट्र में भी प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम में जीत से जनता ने जिस प्रकार से विश्वास व्यक्त किया है यह मोदी जी पर देश की जनता के विश्वास का प्रतीक है ।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व निगम सभापति कलावती यादव ने भी महाराष्ट्र नगर पालिका के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई प्रेषित की । इस अवसर पर महामंत्री जगदीश पांचाल, आनंद सिंह खींची, कमल बैरवा, ओम जैन, अशोक केथवास, दिनेश जाटवा, प्रमिला यादव, कल्याण शिवहरे, अनिल शिंदे, सुहास वैद्य, सुभाष डोडिया, प्रियंका सेंगर सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे । जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।