top of page

राजस्थान डिजीफेस्ट-टीआईई ग्लोबल समिट में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Placeholder Image

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 से 6 जनवरी 2026 तक जयपुर में आयोजित 'राजस्थान डिजीफेस्ट-टीआईई ग्लोबल समिट' में शामिल होंगे। मध्यप्रदेश इस कार्यक्रम में 'सिल्वर स्टेट पार्टनर' के रूप में भाग ले रहा है। अपने जयपुर प्रवास के दौरान सीएम 5 जनवरी को वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर प्रस्तुति देंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव इनोवेशन एक्सपो का भ्रमण करेंगे और मध्यप्रदेश पवेलियन का दौरा कर स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स एवं उद्योग प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीईओ, निवेशकों तथा वैश्विक उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ व्यक्तिगत बैठक कर मध्यप्रदेश में रणनीतिक निवेश के अवसरों एवं दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा भी करेंगे।


टीआईई ग्लोबल समिट-2026 में मध्यप्रदेश अपनी नवस्थापित एवं प्रगतिशील नीतिगत व्यवस्था का प्रभावी प्रदर्शन करेगा, जिसमें आईटी एवं आईटी-सक्षम सेवाएं, स्टार्टअप्स, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), एवीजीसी-एक्सआर, ड्रोन, वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) तथा अन्य सहायक ढांचे शामिल हैं। ये नीतियां राज्य को अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों, डिजिटल नवाचार तथा उच्च-मूल्य वाले रोजगार सृजन के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाने और भारत के टियर-2 शहरों के प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page