top of page

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधत्व कर देश में उज्जैन का नाम रोशन कर रहे हैं बाल गृह के बच्चे

Placeholder Image

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में बाल गृह उज्जैन के बालक राष्ट्रीय पोलो वाल एवं नेशनल ड्रामा कांपटीशन में प्रतिनिधित्व कर देश में प्रदेश और जिले का नाम ऊंचा कर रहे हैं।


जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल गृह में स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा संचालित होने के साथ परिसर में खेलकूद, लाइब्रेरी की सुविधा भी है।


संस्था के बाल हितैषी सुरक्षित संरक्षित माहौल में इन सुविधाओं का लाभ लेकर बालक अधीक्षक बृजेश वर्मा तथा सहयोगी लोकेंद्र सोलंकी के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करने भी आगे आ रहे हैं।


प्रतिनिधित्व के इसी क्रम में माह दिसम्बर में 25 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक आरा जिला बिहार में आयोजित राष्ट्रीय सायकल पोलो प्रतियोगिता में संस्था के 02 बालकों ने भाग लेकर सफलता प्राप्त की । इसी प्रकार बंगलौर में आयोजित राष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल प्रतियोगिता में संस्था के 04 बालकों ने सम्मिलित होकर उल्लेखनीय उपलब्धित हासिल की।


बाल गृह उज्जैन के बालकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए न्यायिक समिति, जिला प्रशासन एवं विभाग के अधिकारियों के साथ साथ परिसर में ही संचालित बाल कल्याण समिति के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के द्वारा संस्था की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए बच्चों के सर्वोत्तम हित में आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page