मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार हरिगिरि जी महाराज से मिलने पहुँचे सिंहस्थ मेला अधिकारी सिंह

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ,कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बुधवार शाम नीलगंगा सिंहस्थ पड़ाव स्थल पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज का आशीर्वाद लेकर उनसे सिंहस्थ सम्बन्धी सुझाव प्राप्त किए। इस अवसर पर सिंहस्थ मेला 2028 के सिंहस्थ पड़ाव स्थल नीलगंगा पर लगने वाली छावनियों की व्यवस्था पर चर्चा भी की।
सिंहस्थ मेला अधिकारी सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार संपूर्ण मेला क्षेत्र में भूखंड आवंटन की प्रक्रिया से शीघ्र अवगत कराया जाएगा। सिंहस्थ 2028 में आधुनिक तकनीकों की मदद से भूखंड आवंटन के साथ ही संबंधित शिविर की भोजनशाला , ड्रेनेज लाइन, वॉशरूम आदि की जानकारी दी जाना भी प्रस्तावित है। कलेक्टर सिंह ने शासन द्वारा किए जा रहे नवीन आधारभूत संरचना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव की मंशानुरुप सिंहस्थ 2028 में सिंहस्थ स्नान शिप्रा के जल से होगा इसकी जानकारी भी श्रीमहंत श्री हरिगिरि महाराज को दी गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत श्री हरिगिरि महाराज ,संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी सिंह ने नीलगंगा सरोवर स्थित गंगा माता की मूर्ति का पूजन कर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत श्री हरिगिरि महाराज का शााल श्रीफल देकर अभिनंदन किया।
नीलगंगा सरोवर पर चर्चा के अवसर पर साधु संत ,स्थानीय पार्षद,अखाड़ा परिषद के पीआरओ गोविंद सोलंकी, राहुल कटारिया और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।