top of page
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गणतंत्र दिवस पर आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए

उज्जैन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत मोहनपुरा के शासकीय हाई स्कूल (एकीकृत शाला) में आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को दुलारकर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान अनिल जैन कालूहेडा, संजय अग्रवाल, ओम जैन, राजेश धाकड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा व अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी बच्चों के साथ भोजन किया। उल्लेखनीय है कि विशेष भोज में ज्वार, बाजरा, मक्के की रोटी, सरसो का साग, खीर, सलाद, पापड, मिक्स वेज, गुड, बाखरे का खिचडा, गुलाब जामुन और नमकीन बनाया गया था।
bottom of page