top of page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सलवाद के खात्मे पर आधारित नाटिका देखी

Placeholder Image

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार की शाम भारतीय पुलिस सेवा समागम के अवसर पर पुलिस ऑफीसर्स मैस में हुई सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत कार्यक्रम देखे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा प्रस्तुत मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे की उपलब्धि पर आधारित प्रस्तुत लघु नाटिका की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने समागम के समापन अवसर पर प्रस्तुत प्रदेश के विभिन्न आंचलिक लोकनृत्य और अन्य कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की और श्रेष्ठ आयोजन के लिए बधाई दी। प्रारंभ में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page