top of page

उज्जैन प्रेस क्लब में भगवान श्री गणेश की आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Placeholder Image

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज तरण ताल स्थित प्रेस क्लब में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर आरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रेस क्लब के अध्यक्ष विशाल सिंह हाड़ा सहित आदि पत्रकारों ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के पत्रकारों से चर्चा की।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रेस क्लब के प्रथम मंजिल पर बने स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र में पहुंचकर नवीन व्यायाम की मशीनों का अवलोकन किया और कुछ देर उन्होंने व्यायाम भी किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल , जगदीश पांचाल आदि उपस्थित थे। यह आधुनिक जिम नगर के स्वामी मुस्कुराके द्वारा संचालित और प्रशिक्षण दिया जाता है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page