top of page

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भोपाल स्टेट हैंगर पर हुआ ज़ोरदार स्वागत

Placeholder Image

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का शुक्रवार की शाम स्टेट हैंगर, भोपाल पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दावोस स्विट्जरलैंड से आज प्रात: नई दिल्ली पहुंचे और जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के पश्चात शाम को भोपाल लौटे। स्टेट हैंगर पर अनेक मंत्री, विधायक, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ और पुष्पहारों से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दावोस यात्रा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page