top of page

मुख्यमंत्री डॉ यादव जल्द करेंगे उज्जैन के आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ

Placeholder Image

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह व नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा विद्यापति नगर में स्थित आकाशवाणी केंद्र का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर सिंह ने आगामी दिनों में यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही कलेक्टर सिंह द्वारा आकाशवाणी केंद्र के स्टूडियों एवं ट्रांस्मीटर एरिया का अवलोकन किया गया।


उल्लेखनीय है कि शीघ्र ही एफएम 102.5 मेगा हार्टज पर "ये आकाशवाणी का उज्जैन केंद्र है" सुना जा सकेगा। जिसके लिए उद्घोषको, कंपियरों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। साथ ही सभी उद्घोषकों एवं कंपियरों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है। आकाशवाणी के उज्जैन केंद्र से प्रसारित कार्यक्रमों में सुप्रभात उज्जैन, महिलासभा, युववाणी व ग्राम सभा जैसे कार्यक्रम समयानुसार प्रसारित किए जाएंगे।


अवलोकन के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक, आकाशवाणी भोपाल के कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट्ट, आकाशवाणी उज्जैन की कार्यक्रम प्रमुख अनामिका चक्रवर्ती, सौरभ अवस्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page