top of page
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण

भारतीय काल गणना पद्धति और वैज्ञानिक परम्परा को मिली नई पहचान। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और इसके मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। यह घड़ी भारतीय पंचांग और कालगणना को आधुनिक तकनीक से जोड़ती है। इसे 189 से अधिक भाषाओं में देखा जा सकेगा। इस अद्वितीय घड़ी के माध्यम से समय के साथ-साथ पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, वार, मास, व्रत और त्यौहारों की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
bottom of page