top of page

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे पशुपतिनाथ लोक का करेंगे लोकार्पण

Placeholder Image

उज्‍जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 29 जनवरी को उज्‍जैन संभाग के मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे तथा प्रदेश के किसानों को भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।


मुख्यमंत्री द्वारा मल्हारगढ़ से भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत प्रदेश के 7.10 लाख किसानों के खातों में कुल 1,492 करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे।


मंदसौर जिले के 27,500 किसानों द्वारा अपनी कुल 47,283.03 टन उपज का विक्रय किया गया है, जिसके एवज में जिले को लगभग 43 करोड़ रुपए की भावांतर राशि प्राप्त होगी।


विकास कार्यों की सौगात


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मल्हारगढ़ में निम्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे— 51.91 करोड़ रुपए की लागत से मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर स्थित मल्हारगढ़ 4 लेन फ्लाईओवर का भूमिपूजन, 5.53 करोड़ रुपए की लागत से पिपलिया मंडी समपार रेलवे अंडर ब्रिज का भूमिपूजन एवं 2.06 करोड़ रुपए की लागत से मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में यातायात सुविधा सुदृढ़ होगी तथा आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।


भगवान पशुपतिनाथ लोक का करेंगे लोकार्पण


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जनवरी को भगवान पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण भी करेंगे। लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पशुपतिनाथ लोक का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है।


पशुपतिनाथ लोक की प्रमुख विशेषताएं


22 फीट ऊंचा त्रिनेत्र, जिसके मध्य में स्थापित रुद्राक्ष भगवान शिव के त्रिनेत्र स्वरूप का आभास कराता है। सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एम्फीथिएटर का निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है। शहर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु चार प्रवेश द्वार बनाए गए। आपात स्थिति के लिए प्राथमिक चिकित्सा कक्ष भी स्थापित किया गया है।


मंदिर परिसर में शिव लीलाओं पर आधारित म्यूरल वॉल एवं आकर्षक नक्काशी की गई है। पशुपतिनाथ महादेव प्रतिमा के इतिहास पर आधारित भव्य पेंटिंग का निर्माण श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, जहां से पूरे पशुपतिनाथ लोक का मनोरम दृश्य देखा जा सकेगा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page