सीएमएचओ पटेल ने किया जिले की ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण

उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने गुरुवार 22 जनवरी को जिले की स्वास्थ्य संस्था प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावदा विकासखण्ड खाचरौद और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाटपचलाना, विकासखण्ड बड़नगर में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य संस्था की ओ.पी.डी., एन.सी.डी. क्लिनिक, दवाई वितरण केन्द्र, टीकाकरण केन्द्र का अवलोकन कर नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत ए.एन.सी. पंजीयन कर 04 ए.एन.सी. जांच शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए
सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाली समस्त गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिश ए.एन.सी. पंजीयन कर 04 ए.एन.सी. जांच शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर उनका प्रबंधन करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं से निरन्तर समन्वय कर उनका संस्थागत प्रसव सम्पादित करवाने व डिलेवरी अपडेशन सहित अनमोल पोर्टल पर समस्त प्रकार की प्रविष्टि भी शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। संस्था के अन्तर्गत सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का अविलम्ब त्वरित निराकरण करने सहित हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को यथासमय लाभ पहुंचाये जाने के लिए निर्देश दिये।
सीएमएचओ डॉ. पटेल ने निरीक्षण के दौरान आयुष्मान भारत निरामयम योजना के अन्तर्गत समस्त पात्र नागरिकों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने, नियमित टीकाकरण के अन्तर्गत शिशुओं व गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत टीकाकरण कर युविन पोर्टल पर प्रविष्टि करने के निर्देश दिये। डॉ. पटेल ने संस्था में भर्ती गर्भवती महिलाओं से चर्चा कर उनको प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रसूता महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाए एवं निर्धारित डाईट चार्ट अनुसार गुणवत्तापूर्ण पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही आवश्यक औषधि एवं उपकरणों की उपलब्धता, पैथालॉजी जांच सेवाएं उपलब्ध कराने व बेहतर साफ सफाई रखने, समस्त रिकार्ड अद्यतन रखने और समस्त स्टॉफ को मुख्यालय पर ही रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।